
assembly elections vote counting: नई दिल्ली। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना 4 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी और इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
assembly elections vote counting: निर्वाचन आयोग के अनुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी। शुरुआती कुछ घंटों में रुझान सामने आने लगेंगे, जबकि दिन के अंत तक अधिकांश सीटों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
assembly elections vote counting: इन पांच राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुए हैं। राज्यवार सीटों की बात करें तो तमिलनाडु में 234 सीटें, पश्चिम बंगाल में 294 सीटें, असम में 126 सीटें, केरल में 140 सीटें और पुडुचेरी में 30 सीटें शामिल हैं।
assembly elections vote counting: बहुमत के आंकड़े की बात करें तो तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों, पश्चिम बंगाल में 148 सीटों, असम में 64 सीटों, केरल में 71 सीटों और पुडुचेरी में 16 सीटों की जरूरत होगी।



