Uncategorized

सीजी न्यूज: छत्तीसगढ़ में होली के चलते मस्जिदों में 2 बजे से पढ़ी जाएगी नमाज, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुतवल्ली को भेजा पैगाम

रायपुर। यूपी में होली और जुम्मे की नमाज को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मस्जिदों में नमाज पढ़ने का समय 2 से 3 बजे तक कर दिया है। इसी कड़ी में होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय लेते हुए शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय बदल दिया है। ऐसे में शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी।

इसको लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि, मस्जिदों में जुमे की नमाज दोपहर 12 बजे नहीं होगी। शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी। आपसी भाईचारे बना रहे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए वक्फ बोर्ड का आदेश मुतवल्ली को भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आगे कहा कि, आदेश के बाद अगर कोई मौलाना या मुतवल्ली जुमे की नमाज के बाद बिना मंजूरी के भाषण देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसको लेकर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग मिल जुलकर त्यौहार मनाते हैं और इस शांतिपुर वातावरण को कायम करने के लिए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button