Featuredदेशराजनीति

रुझानों में कांग्रेस-सपा गठबंधन को बढ़त..भाजपा को नुकसान,रायबरेली से राहुल आगे, अमेठी से स्मृति पीछे…

नई दिल्ली। लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में NDA 288, I.N.D.I.A. 230 सीटों पर आगे चल रहा है।

पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM से मतगणना चल रही है। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।

1 जून को आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।

Related Articles

Back to top button