BreakingFeaturedकोरबापुलिस

Korba Breaking: SP कार्यालय घेराव की चेतावनी का असर.. पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव की छुट्टी..दर्री के आशीष सिंह बने थानेदार, देखें तबादला सूची…

कोरबा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सख्त चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। पाली थाना क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों और राजनीतिक दबाव के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है।

Oplus_131072

पाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को हटाकर करतला थाना भेज दिया गया है। उनकी जगह निरीक्षक नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है। इस कार्रवाई को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की चेतावनी से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसने आंदोलन की बात कही थी।इसी क्रम में शहरी और संवेदनशील माने जाने वाले दर्री थाना में भी बदलाव किया गया है। निरीक्षक KORBA BREAKING: IG के कड़े निर्देशों के बीच पाली थानेदार विवादों में..डर और दहशत बनाम कारवाई या आंदोलन, 15 दिन का अल्टीमेटम SP को… को दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि बढ़ते दबाव और राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए अनुभवी अधिकारी की तैनाती की गई है।

खबरीलाल की माने तो यह फेरबदल केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संभावित आंदोलन और तनाव को टालने की कोशिश भी है। हालांकि सवाल अब भी कायम है कि क्या यह बदलाव सिर्फ दबाव कम करने तक सीमित रहेगा या फिर थानों की कार्यशैली में वास्तविक सुधार देखने को मिलेगा।
फिलहाल तबादलों ने यह साफ कर दिया है कि प्रशासन किसी भी तरह की असहज स्थिति से बचना चाहता है। आने वाले दिनों में पुलिस की भूमिका और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button