रायपुर

ED Action : कोल लेवी घोटाला…! ईडी ने सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर की करोड़ों की संपत्तियां कीं अटैच

8 संपत्तियों पर कसा शिकंजा, 2.66 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त

रायपुर, 12 जनवरी। ED Action : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर की अचल संपत्तियों को अटैच किया है। ईडी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल आठ अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिनमें भूमि के टुकड़े और रिहायशी फ्लैट शामिल हैं। इन संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2.66 करोड़ रुपये आंकी गई है। ईडी ने बताया कि कोल लेवी घोटाले की जांच के दौरान अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, इस मामले में कुल 35 आरोपियों के खिलाफ पांच अभियोजन शिकायतें (चालान) विशेष अदालत में दाखिल की जा चुकी हैं। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, कोल लेवी घोटाले में अब तक 273 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं, जो इस घोटाले की गंभीरता को दर्शाता है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे तथा कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। ईडी के प्रेस नोट में कहा गया है कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button