BreakingFeaturedछत्तीसगढ़सामाजिक

Chhattisgarh Cadre IAS Central Deputation: 2 IAS of Chhattisgarh cadre on central deputation, Anbalgan P and Alarmelmangai D got this responsibility

Chhattisgarh Cadre IAS Central Deputation: छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS सेंट्रल डेपुटेशन पर, अन्बलगन पी और अलरमेलमंगई डी को मिली ये जिम्मेदारी

 

Chhattisgarh Cadre IAS Central Deputation: रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के आईएएस दंपती को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आईएएस अन्बलगन पी को कृषि विभाग में संयुक्त सचिव और IAS अलरमेलमंगई डी को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 41 आईएएस अफसरों की संयुक्त सचिव पद पर नियुक्तियों को मंजूरी दी है।

Chhattisgarh Cadre IAS Central Deputation: आईएएस योगिता राणा के स्थान पर छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अन्बलगन पी को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस भावना सक्सेना के स्थान पर छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अलरमेलमंगई डी को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Chhattisgarh Cadre IAS Central Deputation: अन्बलगन पी 2004 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस हैं। वर्तमान में वे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं अलरमेलमंगई डी 2004 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस हैं। अलरमेलमंगई डी कांकेर, महासमुंद, रायगढ़ जिलों की कलेक्टर रहीं। वर्तमान में वे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

Related Articles

Back to top button