छत्तीसगढ़

रायपुर दुर्ग और पंचकुला में EOW-ACB का छापा, CGMSC के अधिकारियों और चार सप्‍लायरों के खिलाफ एफआईआर

रायपुर। आज ईओडब्‍ल्‍यू और एसीबी की टीम ने रायपुर, दुर्ग और पंचकुला में छापेमारी की। यह कार्रवाई सीजीएमएससी में हुई रीएजेंट और मशीनों की खरीदी में गड़बड़ी को लेकर की गई है। ईओडब्‍ल्‍यू ने इस मामले में सीजीएमएससी के अधिकारियों और चार सप्‍लायरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इन सप्‍लायरों में मोक्षित कार्पोरेशन, CB कॉरपोरेशन, रिकार्डर्स और मेडिकेयर सिस्टम, एचएसआईआईडीसी पंचकुला हरियाणा, और श्री शारदा इन्डस्‍ट्रीज, ग्राम तर्रा रायपुर शामिल हैं।

ईओडब्‍ल्‍यू के अनुसार, सीजीएमएससी और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों ने मिलकर एक गहरी साजिश रचते हुए पूल-टेंडरिंग के जरिए रीएजेंट और मशीनों को बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर बेचा, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। छापे के दौरान आरोपियों के घरों और अन्य ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंक एकाउंट्स से जुड़े दस्तावेज़ बरामद हुए हैं। फिलहाल, इन दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button