Featuredकोरबाछत्तीसगढ़पुलिस

Breaking korba: पुलिस की स्कॉर्पियो पलटी.. पाली में पदस्थ एसआई की मौत, दो आरक्षक घयाल…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले पाली थाना पदस्थ पुलिस की स्कार्पियो यूपी से लौटते समय पेंड्रा के पास पलट गई। हादसे में एसआई की मौके पर मौत हो गई। वही कार में सवार दो आरक्षक को चोटें आई है।

बता दें कोरबा जिला के पाली थाना की पुलिस टीम कानपुर से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तार करने यूपी गई थी। वापस आ रहे तेज रफ्तार पुलिस स्कार्पियो के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के कारण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के गौरेला थाना क्षेत्र में हादसा हो गया।
टीम में पाली थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत अली और दो आरक्षकों शामिल थे। हादसा आज सुबह करीब 6 बजे हुआ जब तेज रफ्तार स्कार्पियो के सामने कुत्ता आ गया और उसे बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। वाहन के सामने की सीट पर बैठे सब इंस्पेक्टर विलायत अली 56 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी।

 

गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम खंता के पास हुए हादसे में आरक्षक नारायण कश्यप शैलेंद्र कंवर, वाहन चालक करमू व सहायक गोपी कुमार भी चोटिल हुए हैं।
सूचना उपरांत मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस ने मृतक एसआई और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जीपीएम भिजवाया। इधर सूचना बाद पाली पुलिस भी गौरेला के लिए रवाना हुई। घटना की जानकारी संबंधितों के परिजनों को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button