Killing Hindu : दुखद खबर…! पहले दीपू दास…फिर अमृत मंडल…अब राणा प्रताप बैरागी की निर्मम हत्या…बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला जारी
बीते एक महीने में पांच मर्डर
बांग्लादेश, 05 जनवरी। Killing Hindu : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। जेस्सोर जिले के मणिरामपुर उपजिला में सार्वजनिक स्थान पर एक हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है, जो केशबपुर उपजिला के अरुआ गांव का निवासी था और तुषार कांति बैरागी का पुत्र था। बता दें कि पिछले एक महीने में पांच हत्याएं हुई हैं।
यह घटना सोमवार शाम करीब 5:45 बजे मणिरामपुर के वार्ड नंबर 17 स्थित कोपालिया बाजार में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार राणा प्रताप बैरागी बाजार में मौजूद था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक गोलियां चला दीं। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद बाजार और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भय के कारण लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही मणिरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर हालात को नियंत्रण में किया और जांच शुरू की।
मणिरामपुर थाना प्रभारी राजिउल्लाह खान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
यह हत्या ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल के महीनों में दीपु चंद्र दास, अमृत मंडल, बजेंद्र बिस्वास और खोकन दास जैसे मामलों ने अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं। राणा प्रताप बैरागी की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।




I went over this website and I believe you have a lot of superb information, saved to my bookmarks (:.