FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

KORBA NEWS: कोरबा में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले की स्कॉर्पियो पलटी, तीन जवान घायल.. मंत्री सुरक्षित

कोरबा। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला सोमवार को नेशनल हाईवे-130 पर धुईचुआ गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में काफिले में आगे चल रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक और ड्राइवर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मंत्री का काफिला कोरबा से रायपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक तीन बाइक सवार युवक काफिले के सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे गाड़ी पलट गई।

मंत्री देवांगन जिस वाहन में सवार थे, उसका चालक समय रहते गाड़ी नियंत्रित करने में सफल रहा। इस वजह से मंत्री और उनके वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। काफिले के बाकी वाहन भी समय पर रुक गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घायलों की पहचान एएसआई दिलीप कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक आर. विनीत तिर्की और स्कॉर्पियो चालक के रूप में हुई है। तीनों को मामूली चोटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button