Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

सीजी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में मिला मानव मेटान्यूमो वायरस का पहला मामला, 3 साल का बच्चा पॉजिटिव,रायपुर एम्स में भेजने की तैयारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के एक अस्पताल में भर्ती तीन साल के एक लड़के में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का पता चला है, जो राज्य में इस तरह का पहला संक्रमण है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि पड़ोसी कोरबा जिले के रहने वाले लड़के को 27 जनवरी को सर्दी और खांसी के कारण यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि इसे एचएमपीवी का मामला होने का संदेह करते हुए, उसके स्वाब के नमूने जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर भेजे गए थे। जांच में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बच्चे को अस्पताल में अन्य मरीजों से अलग कर आईसीयू में ले जाया गया।

डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया, हालांकि, भर्ती होने के बाद से बच्चे में सुधार के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं और हम उसे आगे के इलाज के लिए एम्स रायपुर में स्थानांतरित करने पर विचार कर रहे हैं।

0.कोरबा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम

बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि बच्चे के तीन अन्य भाई-बहनों को भी निगरानी में रखा गया है, हालांकि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। एचएमपीवी का पहला मामला सामने आने के बाद बिलासपुर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं कोरबा के उस इलाके में सर्वेक्षण किया जा रहा है, जहां से बच्चा है।

Related Articles

Back to top button