BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़सामाजिक

Breaking : गोलियों की गूंज से दहला राजधानी रायपुर.. सदमे में कारोबारी, पुलिस जांच में जुटी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोयला कारोबारी के ऊपर गोली चली। बताया जा रहा है कि कोयला कारोबार के ऑफिस में यह गोली चली। इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, अमन साहू गैंग ने गोली चलाई। उद्योग भवन तेलीबांधा थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

अमन साहू गैंग का सक्रिय सदस्य

आरोपियों का झारखण्ड के कुख्यात अमन साहू गैंग के सक्रिय सदस्य थे, जिनके पास से घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले पिस्टल बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मास्टर माइंड मयंक सिंह मलेशिया से अमन साहू गैंग से जुड़े इन आरोपियों को निर्देशित कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, मयंक सिंह अपने शूटर्स के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई एवं अमन साहू के टार्गेट को अंजाम देता है. गिरफ्तार शूटर रोहित स्वर्णकार तथा राजस्थान निवासी पप्पू सिंह लगातार मयंक सिंह के संपर्क में थे।

Related Articles

Back to top button