Uncategorized

Korba Breaking: 7 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज, एक गिरफ्तार.. 6 फरार, पुलिस ने लिया तीन दिन का रिमांड…

कोरबा। फ़्लोरा मैक्स कंपनी के डारेक्टर / मालिक सहित 7 लोगो के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। जिसमें कंपनी के मालिक अखिलेश सिंह को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट से तीन दिन का रिमांड में लिया है। शेष 6 नामजद अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर फरार है।

 

बता दें कि फ्लोरा मैक्स के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर करोड़ो का कारोबार करने वाली कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट से तीन दिन का रिमांड में लिया है। पकड़े गए आरोपित से कारोबार और गिरोह में शामिल अन्य लोगो की तलाश की जा रही है।

इन लोगो के खिलाफ दर्ज हुआ अपराध

 

 

 

100 करोड़ का कारोबार

सूत्रों की माने भोली भाली महिलाओं को आत्मनिर्भर और ब्याज का लालच देकर लोन दिलाकर जिले भर ठगी का कारोबार करने वाले फ़्लोरा मैक्स 100 करोड़ का ऊपर की ठगी की है। कंपनी में ठगी करने वाले सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

सभ्रांत परिवार के महिलायें भी गिरोह में शामिल

महिलाओ से ठगी करने वाले फ़्लोरा मैक्स में शहर के कुछ सभ्रांत परिवार के महिलाएं भी गिरोह में शामिल है। जो ग्रामीण और मध्यमवर्गीय महिलाओ को चका चौंध दिखाकर ठगने का काम करते थे। सूत्रों की माने तो शहर के एक नगर सैनिक की पत्नी भी इस गिरोह में शामिल है।

Related Articles

Back to top button