FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

KORBA BIG ACTION: ‘Smart Water’ और आइसक्रीम फैक्टरी पर छापा… सैंपल जब्त, फूड लैब भेजे गए जांच के लिए!

कोरबा। Korba food safety raid खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पानी और आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापा मारा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री दीपक अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

दीपका स्थित मित्तल इंडस्ट्रीज में “Smart Water” के नाम से बिक रहे पानी पाउच ड्रिंकिंग वाटर का सैंपल जब्त किया गया। वहीं, मुड़ापार कोरबा में संचालित फ्लेक्सो आइसक्रीम फैक्टरी से भी आइसक्रीम के नमूने लिए गए।

जांच टीम ने दोनों जगहों से सैंपल लेकर रायपुर की फूड लैब भेज दिए हैं, जहां गुणवत्ता और मानकों की विस्तृत जांच की जाएगी।

FSSAI नियमों पर सख्ती

कार्रवाई के दौरान दोनों फर्मों को FSSAI के नियमों के तहत संचालन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने साफ किया कि मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जांच रिपोर्ट के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई

अब सभी की नजर लैब रिपोर्ट पर है। अगर सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे, तो संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। जिले में इस कार्रवाई के बाद अन्य खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button