छत्तीसगढ़

ANTF Action : महासमुंद में ANTF की रिकॉर्ड कार्रवाई…! 24 घंटे में 132.5 किलो गांजा जब्त…11 तस्कर गिरफ्तार

अब तक की बड़ी उपलब्धि

महासमुंद, 09 फरवरी। ANTF Action : जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने गांजा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और रिकॉर्डतोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है। महज 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 132.5 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि केवल 6 घंटे के अंदर एंड-टू-एंड ऑपरेशन चलाकर थोक विक्रेता से लेकर खरीदार तक पूरे नेटवर्क को पकड़ लिया गया।

यह संयुक्त कार्रवाई थाना सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा क्षेत्र में की गई, जिसमें गांजा तस्करी में प्रयुक्त 6 चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश के 5, महाराष्ट्र के 4 और ओडिशा के 2 आरोपी शामिल हैं।

इस ऑपरेशन में रायपुर, राजनांदगांव और महाराष्ट्र के भंडारा जिले की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। साथ ही साइबर थाना के डाटा एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस डेस्क की भूमिका भी अहम रही।

अब तक की बड़ी उपलब्धि

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक जिले में कुल 34 प्रकरणों में 2285 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 11 करोड़ 42 लाख 74 हजार रुपये है। इसके अलावा 35 वाहन (कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये) जब्त किए गए हैं। इन मामलों में कुल 93 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें 69 आरोपी अन्य राज्यों से हैं।

थाना सिंघोड़ा मामला

दिनांक 09 फरवरी 2026 को ओडिशा के सोनपुर से गांजा तस्करी की सूचना पर नेशनल हाईवे-53 पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर और टाटा इंडिका कार से 52.5 किलो गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

अमित राय– जबलपुर (म.प्र.), राजकुमार केंवट– जबलपुर (म.प्र.), प्रकाश शर्मा– जबलपुर (म.प्र.)। तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

थाना कोमाखान मामला

नाकेबंदी के दौरान बोलेरो वाहन (OD-08-P-0321) से 40 किलो गांजा बरामद किया गया। इस मामले में परिवहनकर्ता, पायलट वाहन, फॉलो वाहन और गांजा मंगाने वाले सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना बागबाहरा मामला

वाहन चेकिंग के दौरान हुंडई वेरना कार (MP07AG8311) से 40 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी सुमित श्रीवास्तव मुरैना (म.प्र.) और रीना भदौरिया उर्फ रीना तोमर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button