रायपुर

ED ने Mahadev Betting Case में 21 करोड़ से अधिक की संपत्ति अटैच की…! रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर समेत अन्य आरोपी शामिल

दुबई और भारत की संपत्तियां जब्त

रायपुर, 13 जनवरी। ED ने Mahadev Betting Case में आरोपी सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और अन्य की ₹21.45 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 10 जनवरी को की गई।

ED के रायपुर जोनल कार्यालय ने अस्थायी अटैचमेंट आदेश (PAO) जारी करते हुए 27 अचल संपत्तियां और ₹98.55 लाख की चल संपत्ति अटैच की। अचल संपत्तियों में आवासीय घर, व्यावसायिक दुकानें, कृषि भूमि और भारत एवं दुबई में लक्जरी अपार्टमेंट शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹20.46 करोड़ है।

संपत्तियों के विवरण और आरोपियों की भूमिका, रवि उप्पल मुख्य प्रोमोटर, फरार। दुबई में विदेशी संपत्ति ₹6.75 करोड़ की अटैच।रजत कुमार सिंह सौरभ चंद्राकर का सहयोगी। भिलाई और दुबई में संपत्तियां अटैच। सौरभ आहूजा और विशाल रमानी लगभग 100 पैनल संचालित किए, ₹30 करोड़ अपराध से अर्जित। दुर्ग और भिलाई में संपत्तियां अटैच। विनय कुमार और हनी सिंह, छह पैनल संचालित, ₹7 करोड़ अर्जित। जयपुर और नई दिल्ली में आवासीय संपत्तियां और वाहन (महिंद्रा थार, टोयोटा फॉर्च्यूनर) अटैच।

लकी गोयल टेलीग्राम आधारित प्रचार में शामिल, ₹2.55 करोड़ उत्पन्न। राजस्थान में दुकानें और प्लॉट अटैच। राजा गुप्ता दुबई आधारित ऑपरेटर, कम से कम 10 पैनल प्रतिबंधित। रायपुर में एक अचल संपत्ति अटैच। ED ने कहा है कि यह कार्रवाई क्राइम से प्राप्त संपत्ति (POC – Proceeds of Crime) को जब्त करने के लिए की गई है और मामले की जांच अभी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button