Viral Wedding : एक दूल्हा, दो दुल्हन…! बैलगांव में अनोखी शादी…सहमति और परंपरा का संगम…यहां देखें VIDEO
शादी का कार्ड बना चर्चा का विषय
कोंडागांव, 27 मार्च। Viral Wedding : कोंडागांव जिले के बैलगांव में एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान खींच लिया है। यहां 24 मार्च को एक दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लेकर विवाह रचाया। यह शादी पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग शामिल हुए।
इस विवाह की सबसे खास बात यह रही कि दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति से यह रिश्ता तय हुआ, जिसके बाद परिवार और समाज ने भी इसे स्वीकार कर लिया।
शादी का कार्ड बना चर्चा का विषय
शादी से पहले दूल्हे ने बाकायदा ऐसा विवाह कार्ड छपवाया, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम शामिल थे। यही कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और इस अनोखी शादी को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई।
पूरे रीति-रिवाज से हुई शादी
हल्दी, बारात, भोज समेत सभी पारंपरिक रस्में पूरे विधि-विधान से निभाई गईं। शादी के बाद दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया, जिसमें बाराती और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
यह अनोखी शादी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कोई इसे परंपरा का हिस्सा बता रहा है तो कोई इसे बदलते समाज की नई तस्वीर के रूप में देख रहा है।
हालांकि इस तरह की शादियां बहुत कम देखने को मिलती हैं, लेकिन कुछ समुदायों में परंपरा और परिस्थितियों के अनुसार आज भी ऐसी प्रथाएं मौजूद हैं।



