रायपुर
Blackmailing Case : फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना गिरफ्तार…CSP ने घर में चिपकाया वारंट
7 मामले दर्ज, कोर्ट से उद्घोषणा आदेश जारी
दो और गंभीर शिकायतें दर्ज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो नई शिकायतें भी पुरानी बस्ती थाने में दर्ज हुई हैं। दोनों में आरोपियों पर कर्जदारों से कई गुना रकम वसूलने, धमकाने और हत्या की धमकी देने के आरोप हैं। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने उनके जमीन के दस्तावेज और कोरे चेक अपने पास रख लिए थे और रकम चुकाने के बावजूद दस्तावेज लौटाने से इनकार कर दिया। आरोपी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की धमकी भी दे रहे थे। पीड़ितों ने यह भी बताया कि वे पहले डर के कारण सामने नहीं आए, लेकिन जून में पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के फरार होने के बाद उन्होंने साहस कर थाने में शिकायत दर्ज कराई।सीएसपी खुद पहुंचे थे घर, फिर वारंट चिपकाया गया
एक दिन पहले ही सीएसपी राजेश देवांगन खुद आरोपियों के भाठागांव स्थित साई विला निवास पर गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंचे थे। पुलिस टीम को आरोपी वहां नहीं मिले। इसके बाद परिजनों को गिरफ्तारी वारंट की जानकारी दी गई और फिर पुलिस टीम ने घर के बाहर वारंट चस्पा कर दिया। सोमवार को कोर्ट को पुलिस ने बताया कि आरोपी जानबूझकर पुलिस जांच से बच रहे हैं और फरार हैं। इसी आधार पर कोर्ट ने उद्घोषणा आदेश जारी कर 18 अगस्त तक का समय दिया।अब तक की संक्षेप कार्रवाई
| कार्रवाई | विवरण |
|---|---|
| आरोपी | वीरेन्द्र सिंह तोमर, रोहित सिंह तोमर |
| दर्ज मामले | 7 |
| गिरफ्तार | भावना तोमर (रोहित की पत्नी) |
| इनाम | ₹5000 प्रति आरोपी |
| अगली सुनवाई | 18 अगस्त 2025 तक कोर्ट में हाजिर होने का आदेश |
| नई शिकायतें | 2 और शिकायतें दर्ज (कर्ज, धमकी, दस्तावेज जब्ती) |
| संभावित अगला कदम | संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया |






