रायपुर। CG News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को विधान सभा के रजत जयंती वर्ष के प्रतीक चिन्ह विमोचन कर एक वीडियो भी जारी किया।
CG News:वीडियो जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रारंभ से अभी तक के संसदीय सफर को चित्रित किया गया है। इसे आम लोगों के लिए विधान सभा की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।
CG News: डॉ. रमन सिंह ने अपनी पत्रकार वार्ता में विधान सभा के रजत जयंती वर्ष 14 दिसम्बर, से 14 दिसम्बर, 25 तक आयोजित किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
CG News: इस दौरान फरवरी मार्च के बजट सत्र में नए विधानसभा भवन का उद्घाटन, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री का संबोधन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे ।















