देश

AAP Crisis : AAP में सबसे बड़ी बगावत…! BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा…अपने साथ ले गए 10 में से 7 सांसद भी…नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। AAP Crisis : आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के अंदर बड़े राजनीतिक संकट की खबर सामने आ रही है। राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफा देने का दावा किया है। इसके साथ ही राघव कई अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ, भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन ने उन्हें मिठाई खिलाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।
राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और अब वह जनता के करीब जाने का फैसला कर रहे हैं। उन्होंने खुद को ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ बताते हुए पार्टी नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा। सबसे बड़ा दावा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद उनके साथ हैं और वे संविधान के प्रावधानों के तहत खुद को Bharatiya Janata Party में शामिल करेंगे। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी प्रमुख Arvind Kejriwal के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं और राज्यसभा में AAP की ताकत पर बड़ा असर पड़ सकता है। AAP के पास फ़िलहाल राज्यसभा में 10 सांसद हैं, 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से। हाल ही में हुए इस्तीफ़े के बाद, अब AAP के पास राज्यसभा में केवल तीन सांसद बचे हैं। इनमें संजय सिंह (दिल्ली), एन.डी. गुप्ता (दिल्ली) और जल कार्यकर्ता बलबीर सिंह सीचेवाल (पंजाब) शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button