FeaturedBreakingक्राइम

Breaking : गोपालदास टावरमल और पवन के ठिकानों पर GST का छापा, टैक्स चोरी का खुलासा, मचा हड़कंप…

बिलासपुर में जीएसटी (GST) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपालदास टावरमल और पवन ड्रायफूट नामक थोक विक्रेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने दुकान और गोदाम दोनों जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कर चोरी और कई अनियमितताएं सामने आई हैं।

 

CG News: सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने गोदाम में भी छापा मारा और वहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप और कंप्यूटर जब्त किए। इन उपकरणों में व्यापारिक लेनदेन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

 

CG News: GST अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल टीम द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और कर चोरी के पूरे मामले की छानबीन जारी है। आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।

Related Articles

Back to top button