FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

कोरबा: दीपका एसईसीएल साइडिंग में तेज रफ्तार ट्रक ने मालगाड़ी को मारी टक्कर, डिब्बा पटरी से उतरा, कोयला परिवहन प्रभावित

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका एसईसीएल साइडिंग के 3 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर जा रही मालगाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक का डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद से रेलवे ट्रैक भी जाम हो गया, जिससे कोयला परिवहन प्रभावित हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा रेलवे प्रबंधन और कोरबा आरपीएफ मौके पर पहुंची है। इसके अलावा रेलवे की आरडी टीम मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए मरम्मत में लगे हुए हैं। बता दें, SECL का रेलवे ट्रैक ओपन फाटक होने के चलते दुर्घटना हुई है।

Related Articles

Back to top button