रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा के कारकों में अपना नाम एफआईआर में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री रूद्र गुरू बुधवार दोपहर 1 बजे गिरफ्तारी देने एसएसपी आफिस पहुंचे। उस वक्त एसएसपी संतोष सिंह दफ्तर में नहीं थे। इस पर रूद्र ,एक कुर्सी पर बैठ गए। वे अपनी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं । उनका कहना है कि मुझ पर समाज को उकसाने का आरोप और एफआईआर की गई है । उसके मुताबिक मैं गिरफ्तारी देने आया हूं। पुलिस गिरफ्तार करे। एसएसपी की अनुपस्थिति में वहां मौजूद मातहत अफसरों ने कहा कि गिरफ्तारी यहां नहीं होती,वे चाहे तो किसी थाने या घटनास्थल बलौदाबाजार जाकर गिरफ्तारी दे सकते हैं। इस पर रूद्र गुरू ने कहा कि मैं तो आ गया हूं गिरफ्तारी देने, वो ले जाए। पीसीसी चीफ दीपक बैज के द्वारा गठित जांच दल में पहले नाम शामिल कर फिर हटाए जाने पर रूद्र ने कहा कि यह पार्टी का मामला है। और मैं समाज का नेता हूं। मैने कोई उकसाऊ भाषण नहीं दिया था। बहरहाल दोपहर बाद तक वे वहीं बैठे रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
VDO बेघर होते बिजली कर्मचारी! बिना Allotment तोड़े जा रहे CSEB के क्वार्टर, आखिर कौन सुनेगा इनकी फरियाद?
3 hours ago
IPL Final 2026: गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच आज फाइनल महामुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी हर जरूरी बात
5 hours ago

