Missing Youth Body : महासमुंद में युवक की लाश मिलने से मच गई सनसनी…! 14 दिनों से था लापता

News Power Zone
1 Min Read
Missing Youth's Body
महासमुंद, 13 फरवरी। Missing Youth Body : महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम जमनीडीह जंगल में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान उद्रेश वर्मा, ग्राम सर्वा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले 14 दिनों से लापता था और वह ग्राम जमनीडीह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, जिसके बाद से उसकी कोई सूचना नहीं मिल रही थी।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा रायपुर

लाश के हालत से यह प्रतीत हो रहा है कि यह काफी समय पुरानी और क्षत-विक्षत है, जिसके कारण उसे फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेज दिया गया है। इस घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है और मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में तफ्तीश तेज कर दी है और शव को फॉरेंसिक विशेषज्ञों के पास भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
Share This Article