कांकेर
Rapist Councillor : कांकेर में कांग्रेस पार्षद पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप…! पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज…आरोपी फरार
राजनीतिक हलकों में हलचल
क्या है मामला?
कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के अनुसार, 20 जुलाई को पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि 2025 के स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान उसकी त्रिलोक सिंह ठाकुर से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे यह जान-पहचान नजदीकी संबंधों में बदल गई। महिला का आरोप है कि पार्षद ने शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के अनुसार, समय बीतने के साथ पार्षद का व्यवहार बदलता गया। हाल ही में महिला को पता चला कि त्रिलोक सिंह की शादी कहीं और तय कर दी गई है। जब उसने इस पर सवाल किया तो पार्षद ने नजरअंदाजी और दूरी बनानी शुरू कर दी। आहत महिला ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।FIR दर्ज, आरोपी फरार
- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- आरोपी पार्षद त्रिलोक सिंह ठाकुर फरार बताया जा रहा है।
- पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।






