
नई दिल्ली। Rajya Sabha By-Elections: भाजपा ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची (BJP Candidates List) जारी की है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नें आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया, हरियाणा से रेखा शर्मा और ओडिशा से सुजीत कुमार को टिकट दिया है।
Rajya Sabha By-Elections: बता दें कि कुछ दिनों पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यसभा की छह खाली सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इन सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश की तीन, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे।
Rajya Sabha By-Elections: बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं हरियाणा चुनाव में भी BJP को जीत हासिल हुई। ऐसे में अब इन राज्यसभा उपचुनाव पर सबकी नजर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस उपचुनाव में विपक्ष कैसा प्रर्दशन करती है।