मध्यप्रदेश

Road Accident : नर्मदापुरम में बड़ा हादसा…! स्कूटी-ट्राली की टक्कर में 3 नाबालिकों की मौत…यहां देखें VIDEO


नर्मदापुरम, 19 जनवरी। Road Accident : नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर क्षेत्र में आज दर्दनाक हादसा हुआ। स्टेट हाइवे 22 पर चौधरी पेट्रोल पंप के पास खड़ी धान की ट्राली से स्कूटी टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार तीन नाबालिकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सभी ग्राम आमदेही के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य सड़क पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है और मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button