Featuredकोरबाक्राइम

Korba: माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों पर कोरबा पुलिस का प्रहार..लोन रिकवरी के लिए प्रताड़ित करने वाले तीन गिरफ्तार…

कोरबा। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंटों पर पुलिस में प्रहार करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनो एजेंट महिलाओ को लोन की रकम जमा करने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

 

बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश कुमार ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में कोरबा जिले में कार्यरत विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट द्वारा फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं को लोन रिकवरी के नाम पर धमकाए जाने पर एजेंटों के विरुद्ध सतत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उपरोक्तनुसार 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब तक कुल 09 प्रकरणों में 10 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर शेष प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

 

इन्हें किया गया गिरफ्तार

1. बंधन बैंक एजेंट *करण जाटवर और अजय यादव ।*
2. एच डी एफ सी बैंक एजेंट *गौतम उपाध्याय , पवन दुबे और अरुण लकड़ा*
3. L&T माइक्रोफाइनेंस एजेंट *अभिषेक यादव ,पुष्पेंद्र खरवार, सोनू खान , रमेश साहू और देव टंडन*

Related Articles

Back to top button