Featuredदेशसामाजिक

इंडिया इज ग्रेट कंट्री! विदेशी महिलाओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार से महाकुंभ मेले की शुरूआत हो रही है. यहां विदेशों से भी लोग पहुंचे हैं. श्रद्धालु महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं. यह एक दुर्लभ खगोलीय संयोग जो 144 वर्षों में केवल एक बार होता है. आज पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ‘शाही स्नान’ के साथ शुरू हो रहा है. यहां पहुंचे विदेशी कह रहे हैं- इंडिया इज ग्रेट कंट्री

वो बुलाती है मगर जाने का नहीं… प्रेग्नेंट जॉब के चक्कर में बर्बाद हो रहे लोग, 100 काम छोड़कर पढ़ें ये खबर

महाकुंभ में आए एक स्पेनिश श्रद्धालु जोस ने कहा, ‘हमारे यहां कई मित्र हैं – स्पेन, ब्राजील, पुर्तगाल से… हम एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. मैंने पवित्र स्नान किया और मुझे इसका बहुत आनंद आया, मैं बहुत भाग्यशाली हूं.” एक अन्य विदेशी श्रद्धालु ने कहा, ”जहां भी कुंभ मेला आयोजित होता है, हम वहां जाते हैं. मैं एक छोटे से मंदिर में रहता हूं – मैं भारत के हर तीर्थस्थल पर जाता हूं.”

महाकुंभ में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से आईं एक श्रद्धालु निक्की ने कहा, ”यह बहुत शक्तिशाली है और हम गंगा नदी पर आकर बहुत धन्य हैं.”

महाकुंभ में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से आए एक श्रद्धालु ने कहा, ”यह बहुत सुंदर है. सड़कें साफ हैं, लोग बहुत मिलनसार और खुश हैं. हम सनातन धर्म का पालन करते हैं.”

Korba खाकी के सीने में भी है दिल !वाहन चालकों के हाथ मे गुलाब देकर कर रहे अनुनय.. हेलमेट लगाने का लें संकल्प और करे सेफ ड्राइव…

Related Articles

Back to top button