छत्तीसगढ़
Big Success for Forces : 8 लाख के इनामी माओवादी सोढ़ी कन्ना मुठभेड़ में ढेर…सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
नक्सल नेटवर्क को झटका
मारा गया माओवादी कमांडर
- नाम: सोढ़ी कन्ना
- इनाम: ₹8 लाख
- पद: डिप्टी कमांडर, PLGA बटालियन नंबर 01, कंपनी नंबर 02
- विशेष पहचान: माड़वी हिडमा का करीबी, बटालियन का मुख्य स्नाइपर,
- कई नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड
मुठभेड़ की जानकारी
बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि, 4 जुलाई से ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसमें डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202 व 210, और सीआरपीएफ यंग प्लाटून की टीमें शामिल थीं। मुठभेड़ रुक-रुक कर लगातार कई घंटों तक चली। अंततः सोढ़ी कन्ना को ढेर किया गया।बरामद सामग्री
- 303 रायफल – 1 नग व 5 जिंदा राउंड
- AK-47 मैगजीन – 1 नग, 59 जिंदा राउंड
- माओवादी वर्दी – 1 जोड़ी
- कोडेक्स वायर, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज
- नक्सली साहित्य, रेडियो, पिट्ठू बैग
- अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री






