Breaking

Plane Crashes on Runway : रनवे पर हादसा…! मंत्री का विमान आग में घिरा…जलते प्लेन की खिड़की से भागे लोग…यहां देखें भयावह Video

विमान में बैठे थे कांगो के खनन मंत्री

नई दिल्ली, 18 नवंबर। Plane Crashes on Runway : कांगो के कोलवेज़ी हवाई अड्डे पर सोमवार को खनन मंत्री लुईस वाटम काबाम्बा का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना उस समय हुई जब विमान रनवे 29 पर उतर रहा था। विमान एम्ब्रेयर ईआरजे-145एलआर (D2-AJB), जिसे एयरजेट अंगोला संचालित कर रहा था, उतरते ही रनवे से बाहर चला गया और उसके पीछे हिस्से में आग लग गई। वीडियो में देखा गया कि विमान की खिड़कियों से लोग बाहर निकल रहे थे और आग बुझाने का प्रयास चल रहा था। यात्रियों और चालक दल के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई। मंत्री सहित सभी लोग सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार, विमान रनवे से बाहर जाकर पलट गया और आग लगने के कारण पूरी तरह जल गया। मंत्री कोलवेज़ी के पास कालोंडो खदान का दौरा करना था, जहां 15 नवंबर को भारी बारिश में पुल ढहने से दर्जनों मजदूरों की मौत हो गई थी।

विमान में बैठे थे कांगो के खनन मंत्री

विमान में कांगो के खनन मंत्री भी सवार थे। विमान किंशासा से लुआलाबा प्रांत के कोलवेज़ी जा रहा था। सोमवार को कोलवेज़ी के रनवे 29 पर उतरते ही विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस घटना के भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जलते प्लेन की खिड़की से भागते दिखे लोग

जलते हुए विमान की खिड़कियों से लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आग की लपटों से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जबकि कर्मचारी पानी की नली से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में विमान में घबराए हुए यात्री बाहर निकलने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग घबराहट में गिर भी जाते हैं, जबकि कुछ खिड़कियों से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

खदान में भूस्खलन, 32 लोगों की मौत

इस बीच, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के लुआलाबा प्रांत के कावामा में एक खदान में 15 नवंबर, 2025 को हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बचाव अभियान जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button