Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

CG News: शक्कर कारखाने का अफसर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने घर में मारा छापा

सूरजपुर। जिले के केरता स्थित मां महामाया शक्कर कारखाना के प्रभारी चीफ इंजीनियर सी.आर. नायक को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने एक संविदा कर्मचारी से नौकरी से नहीं हटाने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

संविदा कर्मचारी की शिकायत पर ACB ने जांच शुरू की और शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता 50 हजार रुपए की पहली किस्त देने नायक के घर पहुंचा। जैसे ही उसने रकम सौंपी, ACB की पांच सदस्यीय टीम ने छापा मारकर इंजीनियर को रंगे हाथ पकड़ लिया।

टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद की और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button