कोरबा

Leader Of Opposition : सूरज महंत की राजनीति में एंट्री…! पिता डॉ. चरणदास महंत ने दिया अटकलों पर विराम

फिलहाल कोई योजना नहीं

कोरबा, 20 जनवरी।Leader Of Opposition : छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने बेटे सूरज महंत की राजनीति में एंट्री को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की चर्चाएं पूरी तरह मीडिया की कल्पना हैं।

डॉ. महंत ने कहा कि सूरज अभी उनके और सांसद ज्योत्सना महंत के साथ एक सहारे के रूप में रहता है। उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा, इस उम्र में हमें भी घूमने-फिरने के लिए सहारे की जरूरत होती है। बेटा कभी मां के साथ रहता है, कभी मेरे साथ। वह अभी एक बच्चे की तरह हमारे साथ काम कर रहा है।”

बेटे के राजनीतिक भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने दो टूक कहा कि इसमें न कोई जल्दबाजी है और न ही कोई आवश्यकता। उन्होंने कहा, जब हम राजनीति से हटेंगे, तब वह खुद कोशिश करेगा या उसे आगे लाने का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल इस पर सोचने का समय नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में सूरज महंत ने भी बयान दिया था कि वे किसी पद के भूखे नहीं हैं और माता-पिता की सेवा करना तथा कांग्रेस के एक सिपाही के रूप में काम करना ही उनका धर्म है। इसी बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं, जिन पर अब डॉ. चरणदास महंत ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button