छत्तीसगढ़Featuredसामाजिक

Shivrinarayan Accident: शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर सवार छह लोग नीचे गिर पड़े, जिससे पूरे मेले में हड़कंप मच गया। इस दुर्घटना में दो युवतियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोग और प्रशासन हरकत में आए और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवतियां मलदा गांव की निवासी हैं, जो शिवरीनारायण मेला घूमने आई थीं। घायलों में चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के नाम सामने आए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button