BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

CG News: भंवरमाल समिति में 77 लाख से अधिक का धान गायब, 4 आरोपी गिरफ्तार, 11 लोगों पर एफआईआर

रामानुजगंज। CG News: रामानुजगंज जिले की भंवरमाल धान खरीदी केंद्र में 77 लाख रुपए से अधिक के धान खरीदी में की गई अनियमितता के मामले में खरीदी प्रभारी समेत 11 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के साथ ही मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक मंडल का नेता भी शामिल है। पुलिस शेष 7 आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

 

CG News: बताया जा रहा है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित भंवरमाल के धान उपार्जन केंद्र भंवरमाल में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कुल 75409.66 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। धान के उठाव के दौरान डीएमओ बलरामपुर द्वारा डीओ काटा गया तो समिति में करीब 2300 क्विंटल धान नहीं मिला। इसकी शिकायत कलेक्टर बलरामपुर से की गई। शिकायत पर सहायक आयुक्त कार्यालय, पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा मामले की जांच कराई गई तो केंद्र में 2316 क्विंटल धान एवं 22158 नग बारदाना कम पाया गया।

 

 

CG News: इनकी हुई गिरफ्तारी

 

धान खरीदी के दौरान 77 लाख रुपए से अधिक का गबन करने के मामले में पुलिस ने खरीदी केंद्र प्रभारी भंवरमाल निवासी विक्रम गुप्ता आ. संजीवन गुप्ता, सोमारू एक्का आ. बाबूलाल एक्का, धनपुरी निवासी विजय सिंह आ. गंझू सिंह, नगरा निवासी जितेंद्र कुशवाहा आ.रामस्वरूप कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है जबकि मामले में शेष 7 आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button