FeaturedBreakingकोरबाक्राइम

Korba : ब्रेकिंग : गोकुल नगर के कृष्णा यादव के हत्यारों को  कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास..दो नाबालिग रिहा…

कोरबा। कोतवाली थाना के अन्तर्गत आने वाले सीतामढ़ी के कुंजनगर में माबब्लीचिंग में शामिल सभी आरोपीयों को आज कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. हत्या में शामिल दो नाबालिक युवकों को रिहा किया गया है. सुनवाई के दौरान बस्तीवासी बड़ी संख्या में न्यायालय परिसर में उपस्थित थे.

 

बता दें कि 25 अगस्त 2022 की रात छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) में दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल कृष्ण यादव की मौके पर मौत हो गई थी. जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल था. घटना कोतवाली थानाक्षेत्र के सीतामणि कुंजनगर बस्ती की है. यहां के निवासी कृष्णा यादव पर पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसपर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया ,बीच बचाव में परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं थी. हत्या के आरोप में 12 लोगो को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Back to top button