रायपुर

Social Media Controversy : छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल…! अमित जोगी के खिलाफ शिकायत दर्ज…पोस्ट हटाने का आरोप

IT सेल नेता ने की शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

रायपुर, 08 जून। Social Media Controversy : छत्तीसगढ़ की राजनीति में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नया विवाद सामने आया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, कथित रूप से गलत जानकारी साझा करने और साक्ष्य मिटाने जैसे आरोपों को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह शिकायत भाजपा आईटी सेल से जुड़े प्रदेश कार्यालय सहमंत्री शैलेश दीक्षित द्वारा प्रशासन को सौंपी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 27 मई 2026 को बकरीद के अवसर पर साझा किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में आपत्तिजनक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने विरोध जताया।

शिकायतकर्ता का दावा है कि विवाद बढ़ने के बाद संबंधित पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया और बाद में संशोधित तस्वीर साझा की गई। मामले को लेकर प्रशासन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की एडिट हिस्ट्री और डिजिटल रिकॉर्ड की तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि तकनीकी जांच से पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। साथ ही विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।

मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि अभी यह मामला शिकायत और जांच के प्रारंभिक स्तर पर है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि या खंडन संभव होगा। फिलहाल सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button