FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

DPS NTPC जमनीपाली का शानदार प्रदर्शन,कक्षा 10वीं बोर्ड में 100% परिणाम..124 में 124 विद्यार्थी सफल

कोरबा। DPS NTPC Jamnipali Class 10 result 2026 दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), एनटीपीसी जमनीपाली ने कक्षा 10वीं (AISSE–2026) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। स्कूल के सभी 124 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि एक भी छात्र न तो फेल हुआ और न ही किसी को कम्पार्टमेंट मिला। इस उपलब्धि को क्षेत्र के शिक्षा जगत में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

 

मुख्य उपलब्धियां

कुल परीक्षार्थी: 124
उत्तीर्ण: 124

परिणाम प्रतिशत: 100%
90% से अधिक अंक: 56 विद्यार्थी,संस्कृत विषय में कई विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।

टॉपर्स रहे अव्वल

दिशिता कृष्णा राव – 98.8%
परी तिवारी – 98.6%
अस्मी / अमोल सिंह – 98.4%
पलक सिंह कुशवाहा – 98.2%
इसके अलावा 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनेक विद्यार्थियों ने भी विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षको से मिली सफलता

DPS NTPC Jamnipali Classविद्यालय के प्राचार्य सतीश शर्मा ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शैक्षणिक गुणवत्ता पर DPS उतर रहा खरा 

DPS NTPC जमनीपाली का यह परिणाम न केवल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सही मार्गदर्शन और अनुशासन के साथ विद्यार्थी निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने का भरोसा जताया है।

Related Articles

Back to top button