रायपुर

Action Illegal Gambling : दुर्ग में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 21 आरोपी गिरफ्तार…करीब 10 लाख का मशरूका जब्त

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

दुर्ग, 24 जनवरी। Action Illegal Gambling : जिले में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर 21 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 91 हजार रुपए नगद, एक आल्टो कार, 10 मोटरसाइकिल और 25 मोबाइल फोन सहित कुल 9 लाख 66 हजार रुपए कीमत का मशरूका जब्त किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के घर पर कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी की और योजनाबद्ध तरीके से रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया।

ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी

रेड के दौरान पुलिस ने ताश के 52 पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए 21 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी में जुए के फड़ से 1,91,000 रुपए नगद बरामद किए गए। इसके अलावा, 01 आल्टो कार (अनुमानित कीमत ₹50,000), 07 मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹3,50,000), 25 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹3,75,000), इस प्रकार कुल ₹9,66,000 का मशरूका पुलिस द्वारा जप्त किया गया।

आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नंदिनी नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जुए के इस फड़ का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें कोई अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

गिरफ्तार आरोपियों में सुखेश नयां (खुर्सीपार), कमलेश्वर सिंह (सूरडंग), धनराज चंदिवार (दुर्ग), प्रशांत वर्मा (स्मृति नगर), नयन साहू (कोहका), संतोष सेन (नगपुरा), जसवंत गोस्वामी (नगपुरा), धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा (नगपुरा), संतोष शुक्ला (सूरडंग), मोहित वर्मा (वैशाली नगर), चेतन शर्मा (खपरी), प्रवीण सिंह (रामपुर), दुखीराम वैष्णव (जामुल), ध्रुव कुमार सोनी (कोहका), दिनेश सोनी (दुर्ग), मोहित जयसवाल (जामुल), विक्की साहू (स्मृति नगर), प्रकाशदास गोस्वामी (नगपुरा), प्रहलाद निर्मलकर (जामुल), हिमांशु निषाद (कोहका) और सोहन देवांगन (बोडेगांव) शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से जुआ खेलने और खिलाने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी जुआ या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button