Featuredकोरबाक्राइम

Korba: हसदेव नदी के कछार में मिली अज्ञात लाश, 5 KM पैदल चलकर पहुंची सीन ऑफ क्रा‌ईम मोबाइल यूनिट की टीम..

कोरबा। जिले के बागों थाना के कछार के हसदेव नदी में अज्ञात लाश तैरती मिली। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। नदी में लाश मिलने की खबर पर सीन ऑफ क्रा‌ईम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ राजश्री सिंह और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा घटना स्थल तक डोंगी से पहुंचे और मौका निरीक्षण किया।

पुलिस की सीन ऑफ क्रा‌ईम मोबाइल यूनिट ने मौका मुआयना कर घटना स्थल पर​ मिले साक्ष्य को एफएसएल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक की लाश पीएम के लिए रवाना किया गया है।

Related Articles

Back to top button