Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

CG News: महिला वकील से फोन-पे पर घूस लेने वाला कांस्टेबल निलंबित, जानें क्या है मामला

CG News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में महिला अधिवक्ता से 1000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी आरक्षक रंजीत कुमार अनंत को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने घूस मांगे जाने की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की।

CG News: अधिवक्ता की शिकायत के अनुसार 2 जनवरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, चांपा की अदालत में थाना बिर्रा के एक प्रकरण में जमानत की कार्यवाही चल रही थी। इसी दौरान आरक्षक रंजीत कुमार अनंत ने जमानतदार न होने की स्थिति में जुगाड़ से बिना जमानतदार जमानत कराने का दावा किया। काम होने के बाद उसने नया साल का खर्चा-पानी मांगते हुए पहले 3000 रुपए की मांग की।

 

CG News: अधिवक्ता द्वारा नगद राशि न होने की बात कहने पर आरोपी आरक्षक ने फोन-पे के जरिए पैसे भेजने का दबाव बनाया। मजबूरी में शाम के समय अधिवक्ता ने बताए गए मोबाइल नंबर पर 1000 रुपए फोन-पे कर दिए। जिसके बाद अधिवक्ता ने इसकी शिकातय पुलिस अधीक्षक से की थी। जांच के बाद आरोपी आरक्षक को निलंबित किया गया है।

Related Articles

Back to top button