छत्तीसगढ़राजनीति

CG Politics : बागियों पर भाजपा की सख्त कार्रवाई, ये 22 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए बागी नेताओं पर कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के आरोप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने 22 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये सभी नेता आगामी छह वर्षों तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर रहेंगे।

जानें किन बागी नेताओं पर गिरी गाज?

जांजगीर जिला में नगर पालिका, नगर पंचायत में बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों पर निष्काशन की गाज गिरी है। इनमें पार्षद के लिए 19 और अध्यक्ष के लिए 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पालिका अकलतरा के आलावा नगर पंचायत नवागढ़ और पामगढ़ में 1-1 बागी प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button