Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ कलेक्टर कॉन्फ्रेंस: सीएम की सख्त हिदायत, स्थानीय समस्याओं का तुरंत हल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को स्थानीय समस्याओं को हल करने और भाषा में संयम बरतने की सख्त हिदायत दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाए। साथ ही, सभी फ्लैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तेजी से काम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी: दुर्व्यवहार पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी अधिकारी द्वारा भाषा का संयम नहीं रखा गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर स्तर पर ऐसी गलती होने पर मुख्यमंत्री ने स्वयं कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

स्थानीय समस्याओं का वहीं समाधान: राजधानी आने की आवश्यकता नहीं

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान वहीं किया जाए ताकि छोटी-मोटी समस्याओं के लिए लोगों को राजधानी तक आना न पड़े। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की भी आवश्यकता बताई।

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने के लिए बीते 9 महीनों में कई प्रयास किए गए हैं, लेकिन विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button