BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking: स्पा सेंटर में स्पा कराने की जिद, तमंचे की नोक पर जबरदस्ती करने का प्रयास करते कर दी फायरिंग..दो आरोपी गिरफ्तार…

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में एक ब्यूटी पार्लर एंड स्पा में देर रात फायरिंग कर फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कल रात है जिसकी रिपोर्ट आज सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई थी।

Raipur City Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे दो युवक दुकान बंद होने के बाद स्पा करवाने की जिद करने लगे। तब महिला संचालिका ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी थी और स्टाफ घर जा चुका था।

 

Raipur City Crime: इसी दौरान दो युवक पहुंचे और स्पा कराने की मांग करने लगे। मना करने पर दोनों ने शराब के नशे में बहस शुरू कर दी। इनमें से एक युवक ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Raipur City Crime: अगले दिन पुलिस के पास पहुंचा मामला

घटना की सूचना संचालिका ने आज दोपहर में सिविल लाइन में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्टल और एक एयर गन बरामद की गई है।

Raipur City Crime: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पाण्डेय (46) निवासी शेखपुर, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, वर्तमान में प्राइवेट पीएसओ, और अंगद सिंह (33) निवासी आदर्श नगर मोवा, पेशा ड्राइवर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button