Featuredदेशपुलिस

बैरक में मिली एएसआई की लाश, सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, पिता बोले- दबाव में था

न्यूज डेस्क। एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि अजीत सिंह के सिर पर गोली के निशान था। बॉडी के पास से सर्विस पिस्टल बरामद हुआ है। एफएसएल टीम ने सारे साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। वह पुलिस लाइन में तैनात थे।

 

पटना में एएसआई अजीत सिंह (40) ने खुशकुशी कर ली है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एकता भवन के बैरक में उनकी लाश मिली है। पुलिस का कहना है कि अजीत सिंह ने अपने ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। वह आरा के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों की भीड़ लग गई। इधर सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

उच्च स्तरीय जांच करवाए पुलिस
पिता विनोद सिंह का आरोप है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके बेटे ने खुद को गोली मार दी। वह दबाव लग रहा था। दीपावली में घर आना चाहता था लेकिन छुट्टी नहीं मिली थी। छठ में घर आने की कोशिश कर रहा था। परिजनों का कहना है कि वरीय अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और उच्च स्तरीय जांच करवाएं।

बॉडी के पास से सर्विस पिस्टल मिला है
एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि अजीत सिंह के सिर पर गोली के निशान था। बॉडी के पास से सर्विस पिस्टल बरामद हुआ है। एफएसएल टीम ने सारे साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। वह पुलिस लाइन में तैनात थे। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Related Articles

Back to top button