Featuredक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

ढाबे पर चल रही थी ‘डील’, तभी धमक पड़ी ACB; सक्ती का ASI मिश्रा ₹20,000 घूस लेते गिरफ्तार

CG Bribery: बिलासपुर/सक्ती। सक्ती जिले के थाना चंद्रपुर में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई एसएन मिश्रा पर मारपीट के एक मामले को रफादफा करने के बदले 40 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।

CG Bribery: एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने बिलासपुर स्थित एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम बालपुर निवासी सरस्वती जायसवाल द्वारा उनके तथा परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट थाना चंद्रपुर में दर्ज कराई गई है।

CG Bribery: शिकायतकर्ता का आरोप था कि मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने और राहत दिलाने के बदले एएसआई एसएन मिश्रा द्वारा 40 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेने की पुष्टि हुई।

CG Bribery: इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। शनिवार 10 मई को शिकायतकर्ता को आरोपी ने चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा बुलाया। यहां दूसरी किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेते समय एसीबी की टीम ने आरोपी एएसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button