Featuredकोरबासामाजिक

Korba : कलेक्टर और एसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का निरीक्षण..दिए आवश्यक निर्देश…

कोरबा । कलेक्टर अजीत बसंत और पुलिस अधीक्षक
सिद्धार्थ तिवारी ने सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के संबंध में अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। कलेक्टर ने नगर पालिक निगम को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

ये अधिकारी रहे उपस्थित

अपर कलेक्टर दिनेश नाग, अनुपम तिवारी,पीडब्ल्यूडी ईई जी आर जांगडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सीएसईबी पूर्व ग्राउंड में समारोह स्थल पर दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक व्यवस्था को परेड स्थल से दूर रखने तथा बारिश के मौसम को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परेड में सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना एवं एनसीसी, स्काउट गाइड की टुकड़ियां भाग लेंगे। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारी होंगे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियो सहित विभिन्न विभागों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button