Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

CG Weather Update: मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का अनुमान

रायपुर। CG Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, इसके बाद 2 से 3 डिग्री गिरावट हो सकती है।

CG Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रहा है। इसके साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट होगी। गर्मी के असर में कमी आने की संभावना है।

CG Weather Update: रायपुर में सबसे अधिक गर्मी

पिछले 24 घंटे में राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। सरगुजा संभाग में तापमान स्थिर बना हुआ है। अंबिकापुर में दिन का तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 14 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम था।

Related Articles

Back to top button