FeaturedBreakingछत्तीसगढ़देशबलौदाबाजार

Breaking: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत, 6 महीने से थे जेल में बंद

रायपुर: भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार आगजनी घटना में भीड़ को उकसाने के आरोप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव पिछले 6 महीने से जेल में बंद थे। जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है।

 

दरअसल, 15 और 16 मई 2024 की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की गई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट समाज के लोग मामले की न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. जिसके बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की.

इस बीच 10 जून को जैतखाम में तोड़-फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए. जमकर हंगामा के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया. उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. आगजनी की इस घटना में सरकारी संपत्तियों को 12.53 करोड़ रुपए का भारी नुकसान पहुंचा था. मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 43 मामलों में 187 लोगों को गिरफ्तार किया था.

Related Articles

Back to top button