Featuredदेशसामाजिक

1 महीने में कभी भी मालामाल हो सकते हैं 4 राशि वाले जातक, ‘सूर्य’ लुटाएंगे बेशुमार धन

वेब डेस्क। सूर्य देवता को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य उच्च पद, मान-सम्मान, यश, आत्‍मविश्‍वास का प्रतीक माना जाता है. सूर्य शुभ हो तो जातक खूब प्रसिद्धि पाता है. उसका व्‍यक्तिव तेजपूर्ण होता है. आइए जानते हैं अगले 1 महीने तक सूर्य किन राशियों का भाग्‍य चमकाएंगे.

वृषभ

वृषभ वालों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ फलदायी माना जा रहा है. एक से ज्‍यादा स्‍त्रोतों से धन आने के योग बन रहे हैं. इन जातकों को कार्यक्षेत्र में ऊंचा पद और नई जिम्‍मेदारियां मिल सकती हैं.

मिथुन

मिथुन वालों को भी ये सूर्य राशि परिवर्तन सुखद फल देगा. विशेष तौर पर सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को जबरदस्त लाभ होगा. आपका मान सम्मान बढ़ेगा. व्‍यापारियों के लिए भी समय फायदा देने वाला है.

कन्या

 

कन्या वालों को सूर्य का गोचर जीवन में सकारात्‍मक बदलाव लाएगा. सुख-समृद्धि बढ़ेगी. आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी. आप सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे. निवेश के लिए समय अच्छा है.

तुला

सूर्य गोचर तुला वालों को बंपर आर्थिक लाभ करवा सकता है. आपकी इनकम में वृद्धि होगी. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. व्‍यापार फलेगा-फूलेगा. नए काम की शुरुआत करने के लिए समय उत्‍तम है.

वृश्चिक

सूर्य का राशि बदलकर कर्क में प्रवेश करना वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फल देगा. धन का प्रवाह बढ़ेगा. आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक कार्य में शामिल होंगे. नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की मिलेगी.

Related Articles

Back to top button